कटहल की सब्जी बनाएं इस खास रेसिपी से, बच्चे भी मांगेंगे एक्स्ट्रा रोटी
जब घर में बच्चे होते हैं, तो उनके लिए उनका पसंदीदा खाना बनाना सबसे कठिन काम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे खाने में काफी नखरे दिखाते हैं। ऐसे में उन्हें हर रोज घर का खाना खिलाना काफी मुश्किल हो जाता है। बात करें तो इस सीजन में लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे, करेला और कटहल जैसी सब्जियां आती हैं, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद नहीं आती। इसी के चलते हम आपको कटहल की ऐसी सब्जी बनाएंगे जिसे बड़े तो खाएंगे ही , बल्कि बच्चे भी एक बार खाकर दोबारा इसे मांगेंगे। कटहल की सब्जी ग्रेवी और सूखी दोनों तरह की बन सकती है, लेकिन हम आपको कटहल की सूखी सब्जी बनाना सिखाएंगे।
सामग्री :
- कटहल – 500 ग्राम
- सरसों का तेल – 3-4 टेबलस्पून
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – 1/2 चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
- टमाटर – 2
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 चम्मच
- नमक
- हरा धनिया
कटहल की सब्जी बनाने की विधि
- इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद कुकर में डालकर एक दो सीटी लगाएं। ताकि ये थोड़ा पक जाए। यदि आप कटहल को उबालकर बनाएंगी तो ये ज्यादा अच्छा बनेगा। जब ये उबल जाए तो उसे पानी में से निकालकर अलग रख दें और सूखने दें।
- अब बारी आती है इसका मसाला तैयार करने की तो सबसे पहले एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें जब तक वो धुआं छोड़ने लगे। तेल के गर्म होने के बाद इसमें इसमें हींग और जीरा डालें। जब जीरा भुन जाए तो अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट भूनें।
- इसके बाद अब इसमें टमाटर डालें, साथ में हल्दी, धनिया, मिर्च और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे। जब मसाले तेल छोड़ दें तो फिर उसमें उबले कटहल को डालें। उबला हुआ कटहल डालकर मसालों में अच्छी तरह मिला लें।
- इसे अब आपको तब तक पकाना है, जब तक ये सुनहरा न हो जाए। 19 मिनट तक इसे पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें। सबसे आखिर में इसमें गरम मसाला डालकर इसे मिक्स करें। अब जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इसमें हरा धनिया डालें। अब ये परोसने के लिए तैयार है। इसे रोटी, पराठा और चावल के साथ परोसा जा सकता है।
राशिफल 08 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार
प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर
गुना के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
"ज्ञानमेव शक्ति" की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार
भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना
जनकल्याण शिविर के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव