हफ्ते में कितनी बार कर सकते हैं Hair Wash?
खूबसूरत दिखने की चाहत में लोग अक्सर कई कोशिशें करते हैं। बात जब भी खूबसूरती की आती है, तो सबसे पहले लोग अपने चेहरे और त्वचा को निखारते हैं और अक्सर अपने बालों को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, आपके बाल भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करते हैं। इसलिए त्वचा की ही तरह बालों का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बालों की देखभाल की बात जब भी आती है, तो सबसे पहले हेयर वॉश को लेकर अक्सर मन में कई तरह के सवाल आते हैं।
रोजाना बालों में शैंपू करने से इनका नेचुरल ऑयल निकल सकता है, जिससे रूखापन आ सकता है। इसलिए अगर आपको रोजाना हेयर वॉश करना है, तो एक मॉडरेट सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसकी जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। एक्सट्रा ऑयल और बालों की गंदगी से छुटकारा पाने के लिए शैंपू को अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मालिश करें।
अपने बालों के एंड्स को बहुत जोर से न रगड़ें। अपने बालों को हीट के बजाय हवा में सूखने दें। हेल्दी बालों के लिए रोजाना स्कैल्प देखभाल जरूरी है कि बालों में नरिशनिंग ऑयल लगाएं और बालों को रोजाना धोएं।
रोजाना शैंपू करने से बाल साफ दिख सकते हैं, लेकिन समय के साथ उनमें रूखापन आ सकता है और ये उलझ सकते हैं, खासकर एंड्स पर। आपके बाल लाइट और ऑयल-फ्री लग सकते हैं, लेकिन बार-बार धोने से उनकी नेचुकल चमक खत्म हो सकती है। सही कंडीशनिंग के साथ, इन्हें सही बाउंस और बनावट मिल सकती है।
हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?
ज्यादातर हेयर टाइप के लिए, आमतौर पर हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोना सही रहता है। ऐसा करने से, नेचुरल ऑयल बना रहता है, सूखापन या ऑयली हेयर से बचा जाता है। वहीं, ड्राई या घुंघराले बालों को नमी बनाए रखने के लिए इन्हें कम बार साफ करने से फायदा हो सकता है। वहीं, ऑयली हेयर को हर दूसरे दिन बाल धोने से फायदा हो सकता है।
बाल धोने का सही तरीका क्या है?
सही तरीके से बाल धोने के लिए गुनगुने पानी से बालों को गीला करने के बाद थोड़े से शैंपू से सिर की हल्की मालिश करें। अच्छी तरह से धोने के बाद, बालों की सिरे तक अच्छे से कंडीशनिंग करें। नमी बनाए रखने के लिए, अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं, गर्म पानी का इस्तेमाल न करें या अपने बालों को बहुत जोर से न रगड़ें।
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद
Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल; चांदी ₹2.72 लाख, सोना 1.62 लाख रुपये के पार
Salary Hike 2026: इस साल 9.1 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, GCC में सर्वाधिक वृद्धि; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत; प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा
Tata: क्या टाटा संस की कमान 2032 तक एन चंद्रशेखरन के हाथों में रहेगी? तीसरे कार्यकाल पर फैसला आज
Russia: कुत्ते से प्रेम के चलते गई कर्मचारी की नौकरी? रूस में पिज्जा चेन पर विवाद, कंपनी ने दी ये सफाई
ग्वालियर में टोल प्लाजा पर फायरिंग, बुलेट सवार युवकों का हाईवे पर हंगामा