केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर आई गुड न्यूज....
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए मई खत्म होने के साथ ही गुड न्यूज आ गई है. कुछ महीने का इंतजार करने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आंकड़ा पूरा साफ हो जाएगा. हालांकि अप्रैल में आए एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर यह तो साफ हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार डीए में कितनी हाइक मिलेगी? अप्रैल के आधार पर आए एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़े में अच्छा उछाल देखने को मिला है. इससे यह साफ है कि कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा.
अभी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है. 4 प्रतिशत के इजाफे के बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा. इस बार आये एआईसीपीआई इंडेक्स में 0.72 अंक की तेजी आई है. आंकड़े में हुए इजाफे का फायदा 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. इससे पहले सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2023 से नए महंगाई भत्ते को लागू किया गया था. नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू किया जाएगा. इसको लेकर सरकार की तरफ से घोषणा अगस्त या सितंबर में की जाएगी.
आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा, यह एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर ही तय होता है. हर महीने के आखिर में पहले महीने का AICPI डाटा जारी किया जाता है. मई लास्ट में अप्रैल का आंकड़ा जारी किया गया है. अप्रैल का एआईसीपीआई इंडेक्स मार्च के मुकाबले बढ़कर आया है. मार्च में यह 133.3 प्वाइंट पर था, अब यह 0.72 अंक बढ़कर 134.02 हो गया है. इससे साफ है कि इस बार भी डीए में अच्छा इजाफा होगा.
इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक फरवरी में नंबर गिर गया था. बाकी महीनों में इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है. जनवरी 2023 में एआईसीपीआई इंडेक्स 132.8 प्वाइंट पर था. इसके बाद फरवरी में यह गिरकर 132.7 अंक पर पहुंच गया. मार्च में इसमें उछाल आया और यह 133.3 प्वाइंट हो गया. अब अप्रैल में यह बढ़कर 134.02 अंक पर पहुंच गया है.
अप्रैल के एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ता बढ़कर 45 प्रतिशत के पार 45.04% पर पहुंच गया है. अभी मई और जून का एआईसीपीआई इंडेक्स का नंबर आना बाकी है. डीए के 45 प्रतिशत से पार जाने से साफ है कि इस बार भी यह 4 प्रतिशत बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा. इससे पहले मार्च के आंकड़े के आधार पर डीए का स्कोर 44.46 प्रतिशत पर था.
अगर किसी सरकारी कर्मचारी की फिलहाल बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो इस पर उसे 42 प्रतिशत यानी 7560 रुये का महंगाई भत्ता मिलता है. लेकिन यदि महंगाई भत्ता बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाता है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 8280 रुपये महीने हो जाएगा. इस हिसाब से हर महीने सैलरी में 720 रुपये बढ़ जाएंगे
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि