PAK दिग्गज भी रह गए हैरान, शुभमन गिल के छक्के पर वसीम अकरम की बड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वापसी करते हुए नौ गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी में उन्होंने दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गिल का छक्का इतना शानदार था कि कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
वसीम अकरम हुए बेकाबू
अकरम ने कहा, 'यह शॉट देखो, यह शॉट देखो...अविश्वसनीय शॉट! गेंद सीधे स्टैंड में जा पहुंची। सिर्फ कलाई का हल्का झटका और गजब का छक्का।' इस छक्के का वीडियो भी सामने आया है।
आसान रहा भारत का लक्ष्य
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को महज 57 रन पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा भारत ने 4.3 ओवर में ही कर लिया।
कप्तान सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम देखना चाहते थे कि पिच कैसे खेल रही है। दूसरी पारी में भी वही हालात रहे। खिलाड़ियों ने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन किया। हमने ऊर्जा और सही रवैया मांगा था और टीम ने वही दिखाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां मौसम काफी गर्म है। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजr की और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने भी अच्छा साथ दिया। अभिषेक शर्मा इस समय वर्ल्ड नंबर-एक बल्लेबाज हैं और वह हर बार पारी का टोन सेट करते हैं। चाहे लक्ष्य 200 का हो या 50 का। उनके लिए बस लाजवाब कहना ही पर्याप्त है।'
रेलवे और मेट्रो सेवाओं पर रोक को लेकर अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा, वीडियो से छिड़ी बहस
तमिलनाडु में विजय का सियासी दबदबा, TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम में दर्ज की जीत
शराब ठेकों के आरोपों पर बोले दीपम्म रायचूरा—बिना जांच किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं
पाकिस्तान में तीन महिलाओं के कथित अपहरण से बढ़ा विवाद
28 साल की सेवा के बाद भी नहीं मिला हक? राजस्थान के कर्मचारी को अदालत से मिली राहत
नवरात्रि के नौ दिन, मां दुर्गा के नौ स्वरूप और नौ तरह के भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट
राहुल गांधी के जवाब से प्रभावित हुए एलन मस्क, सोशल मीडिया पर दिया जवाब
CM योगी को अखिलेश यादव की खुली चुनौती, अयोध्या चुनाव को लेकर सियासत तेज
‘इसायास’ तूफान से मचेगी तबाही? फ्लोरिडा समेत कई राज्यों में आपातकाल
आर्थिक नीतियों को लेकर BJP और कांग्रेस में टकराव, खड़गे ने लगाया ‘आर्थिक आतंकवाद’ का आरोप