गरीब को उसका अधिकार चौधरी चरण के कारण मिला-योगी
लखनऊ । सीएम योगी ने बजट पर चर्चा में अपनी बात रखने से पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमत्री पीवी नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन, कर्पूरी ठाकुर और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का संबंध उत्तर प्रदेश से था और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में और देश के प्रधानमंत्री के रूप में करोड़ो किसानों की आवाज को उन्होंने जो बुलंदी दी, सचमुच उनका सम्मान देश के कोटि कोटि अन्नदाता किसानों का सम्मान है। चौधरी साहब की स्मृतियों को यह एक नमन भी है, विनम्र श्रद्धांजलि भी है। चौधरी साहब ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में और देश में प्रधानमंत्री के रूप में जो सुधार के कार्य किए थे वो अविस्मरणीय है। राजस्व में जो सुधार देखने को मिलता है वह चौधरी साहब की देन है। एक गरीब को उसका अधिकार मिल पा रहा है, चौधरी साहब की देन है। किसानों की आवाज को हर मंच पर तवज्जो दी जा रही है, किसान सरकार के एजेंडे का हिस्सा बन सकता है, ये भी चौधरी साहब की देन है। इन सभी नेताओं ने या अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए विशेषज्ञों ने देश को एक पहचान दी और सर्वथा भारत रत्न इनके लिए एक उपयुक्त सम्मान है।
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन विभाग की शीर्ष नियुक्ति पर विवाद, ‘शुभरंजन सेन’ के नाम पर उठे सवाल
भाजपा विधायक की क्षेत्रीय लड़ाई सदन तक पहुंची, प्रियंका पेंची ने एसपी पर कार्रवाई की मांग उठाई
‘मां बागेश्वरी की प्रतिमा जहां, वहां मस्जिद कैसे?’ भोजनशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का बयान
इस्राइली राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया