घर में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है? वास्तु के इन नियमों का करें पालन, नहीं होगा धन संकट या कोई क्लेश!
वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को कैसे व्यवस्थित करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. आज हम बात करने वाले हैं कि घर में कूड़ेदान को कहां पर रखना चाहिए? या घर में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है? कूड़ेदान में हम बेकार की वस्तुओं, कचरा आदि को डालते हैं. कूड़ेदान नकारात्मकता का प्रतीक है क्योंकि उस हम घर की नकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं. यदि उस कूड़ेदान को सही स्थान पर नहीं रखा जाएगा तो वह घर की सकारात्मक और संतुलित ऊर्जा को प्रभावित करेगा, जिससे परिवार में क्लेश हो सकता है. आइए जानते हैं वास्तु अनुसार घर, दुकान और ऑफिस में कूड़ेदान रखने की सही जगह क्या है?
कूड़ेदान कहां नहीं रखना चाहिए?
घर, दुकान या कार्यालय में कूड़ेदान को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में गलती से भी कूड़ेदान नहीं रखना है क्योंकि यह देव कोण या ईशान कोण होता है. यह दिशा घर की सबसे सात्विक दिशा है, जहां पर सकारात्मक ऊर्जा होती है. इस स्थान पर देवताओं का वास होता है. यहां पर पूजा घर होना चाहिए. इस जगह पर कूड़ेदान होने से तनाव बढ़ता है. जीवन में अनेक प्रकार की पेरशानियां आ सकती हैं. धन की हानि हो सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद, द्वेष की स्थिति पैदा हो जाती है.
पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. यदि इस दिशा में कूड़ेदान रखते हैं, तो परिवार के सदस्य अकेलापन महसूस करते हैं. इन लोगों में समाजिकता की कमी आ सकती है, अकेले रहना पसंद करते हैं. इससे परिवार की उन्नति रूक जाती है.
घर में दक्षिण-पूर्व का स्थान किचन या रसोईघर के लिए होता है. इस स्थान में माता लक्ष्मी का वास होता है. इस वजह से दक्षिण-पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ फलदायी होता है, इससे बचत नहीं होगी, खर्च बढ़ेगा. इसके साथ गर्भवती महिलाओं को समस्याएं हो सकती हैं. किचन में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए.
उत्तर दिशा में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा कुबेर की है. यदि उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखते हैं तो उस परिवार के लोग करियर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. करियर में उनकी तरक्की नहीं होती है. बिजनेस में भी समस्याएं आती हैं. जॉब पाने में मुश्किलें आती हैं. अनैतिक तरीके से आमदनी होती है.
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान होगा तो परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा, लड़ाई, वाद विवाद होगा. संपत्ति को लेकर विवाद होगा. नए बिजनेस में सफलता नहीं मिलेगी. बिजनेस में हानि, घाटा होगा. पश्चिम दिशा में भी कूड़ेदान नहीं होना चाहिए.
घर में मुख्य द्वार पर रखा गया कूड़ेदान हर प्रकार की समस्याओं को जन्म देने वाला होता है. मेनगेट के सामने भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए.
अपने बेडरूम, पूजा घर और रसोई घर में भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए. इससे मानसिक तनाव बढ़ता है. इसस वास्तु दोष होता है.
वास्तु अनुसार कूड़ेदान रखने की सही जगह
आप अपने घर के उत्तर-पश्चिम दिशा के पश्चिमी हिस्से और दक्षिण-पूर्व दिशा के पूर्वी हिस्से में कूड़ेदान रख सकते हैं. इस स्थान पर कूड़ेदान रखने से घर की एनर्जी संतुलित रहेगी.
कूड़ेदान को ऐसी जगह पर रखना चाहिए कि वहां आने जाने वाले लोगों की नजर उस पर न पड़े.
घर में जो भी छोटे कूड़ेदान हों, उनका रंग हल्का हो और उसमें काले या नीले रंग की पालिथीन का उपयोग करें.
घर के बाहर जो सबसे बड़ा कूड़ेदान होता है, उसमें हरे रंग की पालिथीन लगाएं. उसमें घर का सभी कूड़ा डालकर रखें.
कूड़ेदान ढक्कन वाले होने चाहिए. जब कूड़ा डाल दें, तो उसके बाद उसका ढक्कन बंद कर देना चाहिए.
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।