14वें दिन ‘धुरंधर 2’ का धमाका, बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए जानते हैं बुधवार को इस फिल्म के अलावा 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितना कलेक्शन किया है?
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। एक हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इसने 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसकी कमाई 27.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म ने 14 दिनों में कुल 920.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है।
दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार
'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को छोड़ पीछे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। भारत में 'पुष्पा 2' ने 830.10 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत के साथ 'धुरंधर 2' दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 14 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ सकती है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने बुधवार यानी सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.24 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह रणवीर सिंह को टक्कर दे रही है। इसने वर्ल्डवाइड कुल 1400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
उस्ताद भगत सिंह
सिनेमाघरों में 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हुई थी। तेलुगु में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अपना दम नहीं दिखा सकी। बुधवार को इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 14 दिनों में इस फिल्म ने कुल 71.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें पवन कल्याण अहम किरदार में हैं।
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन