अलग प्रदेश की मांग फिर तेज, मायावती ने उठाया मुद्दा
लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ। इसकी रूपरेखा और बुनियादी कार्य बसपा की सरकार में ही शुरू हो गए थे। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिए अलग प्रदेश बनाने का सपना न जाने कब पूरा होगा?बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि जेवर एयरपोर्ट के कार्य में उस समय केंद्र में रही कांग्रेस सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता।
सपा ने बसपा के विकास कार्यों को निष्क्रिय किया
वहीं, समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार का ज्यादातर समय प्रदेश की गरीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने की जगह बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को निष्क्रिय करने में बीता।
भाजपा पर नाम बदलने का लगाया आरोप
बसपा सरकार द्वारा समाज के कमजोर तबकों के हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और बहुजन समाज के संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में निर्मित शिक्षण व मेडिकल संस्थानों व जिलों आदि का नाम बदला गया। मायावती ने प्रदेश की जनता से विरोधी पार्टियों की छलावे वाली राजनीति व बहकावे में नहीं आने की अपील की।
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
राशन कार्ड e-KYC जरूरी, घर बैठे फोन से करें प्रक्रिया
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील