बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
बिना ओपनिंग सेरेमनी के खेला जाएगा आईपीएल
क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) में इस बार ओपनिंग सेरेमनी को नहीं करने का फैसला लिया है. जिससे हर कोई हैरान है. मगर इसके पीछे की वजह जानकर आप भी बोर्ड के फैसले को सैल्यूट करेंगे. पिछले साल आरसीबी (RCB) के चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गया था. जिसमें 11 मासूम लोगों की मौत हो गई थी. उन्हीं मासूमों को ट्रिब्यूट देने के लिए बोर्ड की तरफ से यह फैसला लिया गया है.
बीसीसीआई सचिव का बयान
इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'पिछले साल चार जुन को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार आईपीएल की शुरुआत में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई कल्चर और एंटरटेनमेंट शो नहीं किया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस बार एक बड़ी क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रही है, जो कि फाइनल मुकाबले के दिन किया जाएगा.'
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द