चाय के साथ बनाएं चटपटी आलू चाट, मिनटों में तैयार
Aloo Chaat Recipe in hindi : शाम की चाय हो और साथ में कुछ स्वादिष्ट न हो, तो मजा अधूरा लगता है। इन दिनों कई शहरों में प्री मानसून भी देखने को मिल रहा है। बेमौसम बरसात में तो चाय के साथ कुछ चटपटा स्नैक्स और लजीज लगता है। ऐसे में आलू चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि इसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए जानते है क्रिस्पी आलू चाट रेसिपी कैसे बना सकते हैं, सामग्री और विधि नोट कर लें। ये रेसिपी जल्दी बन जाती है। कम सामग्री में तैयार हो जाती है। हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
जरूरी सामग्री
- 3-4 उबले आलू
- तेल (तलने के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- जीरा पाउडर
- हरी चटनी
- इमली की चटनी
- नींबू का रस
- बारीक कटा प्याज
- हरा धनिया
क्रिस्पी आलू चाट बनाने की आसान विधि
स्टेप 1- उबले आलू को क्यूब्स में काट लें।
स्टेप 2- कढ़ाही में तेल गर्म करें और आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
स्टेप 3- तले हुए आलू में नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालें।
स्टेप 4- अब इसमें हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाएं।
स्टेप 5- ऊपर से नींबू का रस, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
आपकी चटपटी आलू चाट तैयार है!
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- ऊपर से सेव डालकर और क्रंची बना सकते हैं।
- अनार के दाने डालें तो टेस्ट और बढ़ेगा।
- मसाला अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें।
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!