गीता फोगाट बोलीं – बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं
अंबिकापुर|अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भारत को एशियाई खेल में गोल्ड मेडल दिलाने वाली गीता फोगाट अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा ओलम्पिक में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. उसी के तहत सरगुजा और बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है|
‘सही राह दिखाने की जरूरत’
गीता फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा साथ देना चाहिए क्योंकि इस दौर में बेटियां किसी भी सेक्टर में पीछे नहीं है. उन्होंने कहा कि सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और आदिवासी बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती है उन्हें सिर्फ सही राह दिखाने भर की जरूरत है|
महिला खिलाड़ियों से की मुलाकात
पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि गांव की बेटियां भी आगे बढ़ सकती हैं. फोगाट ने सरगुजा ओलंपिक में पहुंची महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने गीता फोगाट का स्वागत किया. सरगुजा ओलंपिक में गीता फोगाट को इसलिए बुलाया गया है ताकि आदिवासी बेटियां उनसे प्रेरित हो सके और आगे बढ़ें|
6 जिलों के 2500 खिलाड़ी शामिल हो रहे
सरगुजा ओलंपिक में सरगुजा संभाग के 6 जिले के ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. 12 से अधिक खेलों के खिलाडी इसमें शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ओलम्पिक का उद्घाटन किया है|
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई का जोरदार विरोध
एमपी में भर्ती का बड़ा मौका: 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 3000+ पदों पर भर्ती
कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ऑनलाइन ब्योरा होगा उपलब्ध
गुरुग्राम से बुलंदशहर-अलीगढ़ तक मनोज का अपहरण
US-Iran Ceasefire: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी
टैक्सी ड्राइवर की मौत, SI पर 50 हजार रुपये की मांग का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड
यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ट्रंप की चेतावनी के बाद अलर्ट: ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी
एमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी का कहर
यूपी में आतंकी आकिब के खिलाफ बड़ा एक्शन, लुकआउट सर्कुलर जारी