छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, राजनांदगांव में पारा 39°C पहुंचा
रायपुर|छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है और कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा|
छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी
छत्तीसगढ़ में मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रायपुर में हल्की धुंध के साथ अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री रहने का अनुमान है|
राजनांदगांव में 39°C पर पहुंचा पारा
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है
अगले चार दिन कैसा रहेगा तापमान?
- मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा|
- यह सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री ज्यादा बना रह सकता है|
- इसके साथ ही प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है|
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, देश के चार राज्यों में कल मतदान
DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी, मामला हुआ गंभीर
नकली गहनों के आधार पर लाखों का लोन लिया, बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया
10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा की शपथ, बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज
मऊगंज में संबल योजना के तहत 20 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ
एम्बुलेंस का इस्तेमाल गैस सिलेंडर ढोने में किया गया
तमिलनाडु चुनाव: मोदी की हुंकार, राहुल गांधी की दूरी, DMK-कांग्रेस गठबंधन में सवाल उठे
बांग्लादेश क्रिकेट में चुनावी धांधली का बड़ा खुलासा
खरगे के बयान पर सियासत गरमाई: BJP ने EC और पुलिस में शिकायत दर्ज कर माफी की मांग की
Narendra Modi के साथ Yogi Adityanath की तस्वीर बनी सियासी जरूरत