प्रेमी ने कार में गला दबाकर कर दी हत्या
नोएडा । नोएडा के गुलशन मॉल के पास मिली महिला के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड ने शादी के दबाव से तंग आकर कार में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार किया। नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलशन मॉल के पास 2 मार्च को मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। शादी के दबाव से परेशान होकर युवती की कर में ही हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कई संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कर भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक 2 मार्च की सुबह करीब 8 बजे एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर- 129 स्थित गुलशन मॉल के पास एक युवती का शव सड़क किनारे मिला था राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान कविता निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, लेकिन कई एंगल से जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बॉयफ्रेंड ने ही महिला की हत्या की है। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले महिला के पति शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस को शक था कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हो सकती है, लेकिन पूछताछ में पति के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध