साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
बिलासपुर| में होली के मौके पर साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी. पीड़ित महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
छोटी बहन से शादी की बात को लेकर होता था विवाद
मंगला क्षेत्र स्थित महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति अक्सर उसे छोड़कर उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने की बात कहता है और इसी बात को लेकर विवाद करता रहता है. महिला का आरोप है कि इसी वजह से वह आए दिन उससे मारपीट भी करता है|
ससुराल पहुंचकर साली को रंग लगाने की कोशिश
होली के दिन आरोपी युवक अपनी साली को रंग लगाने के लिए उसलापुर स्थित ससुराल पहुंच गया. वहां साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया और घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे ऐसा करने से रोक दिया. इससे नाराज होकर युवक ने घर में हंगामा करते हुए सामान फेंकना शुरू कर दिया और बाद में अपने घर लौट आया|
ससुराल में सम्मान नहीं मिलने की बात कहकर पत्नी से झगड़ा
घर पहुंचने के बाद उसने ससुराल में सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट कर दी. महिला ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन गुरुवार को फिर से विवाद होने पर आरोपी ने दोबारा मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने की कोशिश की. घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है|
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया