गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
भोपाल|मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है जिसकी वजह से आयात होने वाले तरल पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. इसी बीच भारत में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरो के प्राइज भी बढ़े हैं. भारत के कई राज्यों में अब एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. ये बढ़े हुए दाम आज से यानी कि 7 मार्च से ही लागू हो गए हैं. भारत में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है|
महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए बेहद चिंताजनक- उमंग सिंघार
अब इस बढ़ती हुई महंगाई को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी, पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए बेहद चिंताजनक है.राहुल गाँधी जी लगातार देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर सरकार को चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन कोम्प्रोमाईज़ड प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया|’
वह आगे लिखते है ‘आज उसी नीतिगत विफलता का खामियाजा देश की आम जनता बढ़ती गैस कीमतों और महंगाई के रूप में भुगत रही है. आखिर कब तक जनता सरकार की विफलताओं का बोझ उठाती रहेगी?’
क्यों बढ़े गैस के दाम?
दरअसल पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ती 28 फरवरी से ही रुकी हुई है. इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है|
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर