सीएम का सख्त संदेश: बेहतर काम करने वाले कलेक्टर ही रहेंगे फील्ड में
MP News: मध्य प्रदेश की संभावित बड़ी प्रशासनिक सर्जरी नजदीक है, उसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि जो परफार्मेस और परिणाम देंगे, उन्हें ही मैदान में रखेंगे। सीएम ने गुरुवार को मंत्रालय में एसीएस व पीएस के साथ विभागों की समीक्षा की। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कलेक्टरों से संवाद किया। सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि बीते दिनों जैसे मंत्रालय में दफ्तरों का औचक निरीक्षण कराया, ठीक इसी तरह जिलों में भी किया जाए। यदि समय का पालन न हो रहा हो और काम में कोताही मिले तो 5 की जगह 6 दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करेंगे।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
खाड़ी देशों में फंसे लोगः जिलों से जो भी नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हो, उनकी मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास करें।
वीसी सेटअप पूरा करें: पांढुर्णा, आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल व बालाघाट में वीसी सेटअप के काम तत्काल पूरा कराएं।
विजन डॉक्यूमेंटः जिन जिलों के विजन डॉक्यूमेंट अधूरे हैं उन्हें समय से पूरा करें।
कृषक कल्याण वर्षः जिलों में होने वाले परम्परागत मेलों में कृषि-पशुपालन में नवाचार करने वालों की प्रदर्शनी लगाएं। जिला स्तर पर होम स्टे को प्रोत्साहित करें।
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!