होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर|होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने जिले भर में व्यापक अभियान चलाया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन, कोनी, सिरगिट्टी और सरकंडा थाना क्षेत्रों में बदमाशों, वारंटियों और संभावित उपद्रवियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई. 30 से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीआईजी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया गया|
पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 2 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें मृत्युंजय सिंह और अभिषेक सिंह शामिल हैं। वहीं 11 अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई|इनमें राजा ओझा, धर्मेंद्र खांडे, रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल, साबिद खान, सोनू भोरे, हनी जायसवाल, प्रशांत राठौर, बब्लू उर्फ रोहित सांडे और चंद्र प्रकाश बंजारे शामिल हैं. पुलिस ने सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कोर्ट में पेश किया गया|वहीं इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1000 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए शहर के साथ ही जिले में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहे|
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन