Bharatiya Janata Party ने Indian National Congress को दिया झटका, असम के तीन निलंबित विधायक पार्टी में शामिल
असम। में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जहां कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा रविवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। अब इस कड़ी में तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास ने भी सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया।गुवाहाटी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में तीन निलंबित विधायक अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।
कांग्रेस खाली हो जाएगी: पुरकायस्थ
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा, 'हम तीन लोग जो भाजपा में शामिल हुए हैं और इसका एक ही उद्देश्य है कि हमारे असम व राष्ट्र की सुरक्षा। असम का नागरिक होने के नाते हमें भाजपा के साथ आना है और देश व असम को आगे ले जाने के लिए भाजपा की जो नीति है उसके साथ काम करना है। आने वाले दिन में हम इस नीति को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के एक ही कारण तुष्टीकरण बताया। वहीं पूर्व पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले समय में यदि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा नहीं बदली तो कांग्रेस खाली हो जाएगी।'
असम सीएम ने बताया बड़ा दिन
इधर, तीन निलंबित कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।
सीट शेयरिंग पर सीएम का बयान
वहीं चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर सरमा ने कहा, 'कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ अपनी बातचीत पूरी कर ली है। तो जहां तक NDA की बात है, सीट शेयरिंग पर हमारी बातचीत अब पूरी हो गई है। लेकिन हमें केंद्रीय संसदीय समिति से मंजूरी लेनी होगी। इसलिए आधिकारिक घोषणा में दो से चार दिन लगेंगे।
केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा का बयान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कहा, 'अन्य अलग-अलग पार्टियों के लोग, खासकर कांग्रेस के लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं और हमारे नेतृत्व को अपना समर्थन दिखा रहे हैं। वे हमारी विचारधारा के लिए समर्थन दिखा रहे हैं और वे हमारे साथ शामिल हो रहे हैं। हम यह भी बता दें कि सिर्फ असम में हमारी राजधानी गुवाहाटी में ही नहीं, बल्कि हमारे राज्य के अलग-अलग हिस्सों, कोनों में भी, अलग-अलग स्तर से, अलग-अलग पदाधिकारी और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, खासकर कांग्रेस से सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।'
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ