Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
होली सिर्फ रंग खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है. होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है, जहां लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं, लेकिन होली की असली रौनक सिर्फ रंगों से ही नहीं बढ़ती, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों से भी इस त्योहार की मिठास दोगुनी हो जाती है|पहले के समय में घरों में कई दिन पहले से पापड़, चिप्स, दालमोठ और तरह-तरह के नमकीन बनाए जाते थे. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही समय कम हो, लेकिन कुछ पारंपरिक व्यंजन आज भी हर घर में जरूर बनाए जाते हैं. अगर आप भी होली 2026 पर अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ पारंपरिक और आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप कम समय और कम सामग्री में तैयार कर सकते हैं|
टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ होली स्पेशल रेसिपी
1. ठंडाई: होली के दिन ठंडाई पीने की परंपरा काफी पुरानी है. ठंडाई स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देती है. इसे बनाने के लिए दूध में बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और थोड़ा सा केसर मिलाकर पीस लें, फिर इसमें चीनी मिलाएं और ठंडा करके परोसें. चाहें तो बाजार में मिलने वाली इंस्टेंट ठंडाई पाउडर भी दूध में मिलाकर बना सकते हैं|
2. गुजिया: गुजिया के बिना होली अधूरी लगती है. यह एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे खास तौर पर होली पर बनाया जाता है. गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा का आटा गूंथ लें. अंदर भरने के लिए मावा, सूखे मेवे और चीनी मिलाएं. छोटी पूड़ी बेल कर उसमें मिश्रण भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद करें. फिर इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. आप मावा गुजिया, गुलकंद गुजिया या बेक्ड गुजिया भी बना सकते हैं|
3. दही बड़ा: दही बड़ा होली की थाली का खास हिस्सा होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए उड़द दाल भिगोकर पीस लें और छोटे-छोटे बड़े तल लें. इन्हें पानी में भिगोकर नरम करें, फिर फेंटे हुए दही में डालें. ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर परोसें|
4. दाल कचौड़ी: अगर आप कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं तो दाल कचौड़ी बेहतरीन ऑप्शन है. इसके लिए पहले मूंग दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें जीरा, धनिया और अन्य मसाले मिलाकर भून लें. मैदा की लोई में दाल का मिश्रण भरकर कचौड़ी बनाएं और धीमी आंच पर तलें. यह बाहर से खस्ता और अंदर से मसालेदार होती है|
आसान और जल्दी बनने वाले होली स्नैक्स
1. नमकपारा: होली के आसपास घर के काम ज्यादा होते हैं, ऐसे में महिलाएं सोचती हैं कि जल्दी क्या बनाया जाए. ऐसे में नमकपारा बेहतरीन ऑप्शन है. मैदा में नमक और अजवाइन मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. बेल कर छोटे टुकड़े काट लें और धीमी आंच पर तलें. ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें|
2. मठरी: मैदा में नमक और घी डालकर सख्त आटा गूंथें. छोटी-छोटी मठरी बनाकर तेल में तल लें. यह 2–3 हफ्ते तक कुरकुरी रहती है|
3. नमकीन सेव: बेसन में नमक, हल्दी और अजवाइन मिलाकर आटा तैयार करें. सेव मशीन से निकालकर तेल में तलें. ठंडा होने पर डिब्बे में भरकर रखें|
4. नमकीन काजू: काजू को हल्का भूनें. नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर चलाएं. ठंडा होने पर स्टोर करें|
5. शक्करपारा: मैदा में घी मिलाकर आटा गूंथें. छोटे टुकड़े काटकर तल लें, फिर चीनी की चाशनी में मिलाकर सूखने दें|
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान
FY26 में फरवरी तक भारतीय फार्मा सेक्टर का निर्यात 28 अरब डॉलर, रिकॉर्ड के करीब