Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
Jabalpur News: जबलपुर में बीती रात तेज रफ्तार कार ने शहर के कई इलाकों में जबरदस्त आतंक मचा दिया. मैरून रंग की एमजी हेक्टर कार ने भंवरताल गार्डन से अपनी रफ्तार का कहर बरपाना शुरू किया, जो रसल चौक और इनकम टैक्स ऑफिस होते हुए सिंधिया पार्क की दीवार से टकराकर जाकर रुकी. इस दौरान बेकाबू कार ने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, जिसके बाद दो-तीन अन्य कारों और इतनी ही मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक 14 वर्षीय किशोर और पुलिसकर्मी आदित्य कौरव सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चालक की पहचान और हालत
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान अनुराग सोनी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक चालक नशे की हालत में था और उसे भी चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार एक मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई थी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस कार्रवाई और जांच
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें.
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध