सपनों पर सियासत का वार: बांग्लादेश के विश्वकप बहिष्कार पर फूटा कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल को ठहराया जिम्मेदार
बांग्लादेश क्रिकेट में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है। टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत फैसलों और यू-टर्न ने खिलाड़ियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया।
'27 साल का सपना एक सेकंड में खत्म'
टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सलाहुद्दीन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का जीवनभर का सपना एक झटके में तोड़ दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि दो खिलाड़ी तो मानसिक कोमा जैसी स्थिति में चले गए थे। उन्होंने कहा, 'जब कोई लड़का विश्व कप खेलने आता है, वह अपने 27 साल का सपना लेकर आता है। आप एक सेकंड में वह सपना तोड़ देते हैं। अगर यह देशहित का फैसला है तो खिलाड़ी कुर्बानी देंगे, लेकिन निजी नुकसान की बात तो करनी पड़ेगी।'
'खुलेआम झूठ बोला गया'
मामला तब और गरमाया जब आसिफ नजरुल के बयानों में विरोधाभास सामने आया। पहले उन्होंने कहा था कि भारत में मैच नहीं खेलने का फैसला सरकार का है। बाद में उन्होंने दावा किया कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों के साथ मिलकर लिया गया था ताकि राष्ट्रीय गरिमा बची रहे। इस पर सलाहुद्दीन ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'उन्होंने खुलेआम झूठ बोला। मैं खुद शिक्षक हूं, शिक्षक आम तौर पर कम झूठ बोलते हैं। ढाका यूनिवर्सिटी जैसे शीर्ष संस्थान का व्यक्ति ऐसे बयान दे, यह हम स्वीकार नहीं कर सकते।'
बांग्लादेश ने क्यों हुआ टी20 विश्व कप से बाहर?
बांग्लादेश विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान से हुई।
नीलामी में जैसे ही केकेआर ने मुस्तफिजुर को खरीदा उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने केकेआर, विशेषकर फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान को घेरना शुरू कर दिया गया था।
मामला बढ़ने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सामने आना पड़ा था।
बीसीसीआई ने तीन जनवरी 2026 को केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करे जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया।
इस कार्रवाई से बौखलाए बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध किया कि उनके टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराए जाएं।
शुरुआती कार्यक्रम के मुताबिक, बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में कोलकाता में तीन और मुंबई में एक मुकाबला खेलना था।
हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया और कहा कि भारत में किसी को कोई खतरा नहीं है।
साथ ही आईसीसी ने बांग्लादेश को पहले 21 जनवरी तक का और फिर 21 जनवरी को और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
हालांकि, बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई का जोरदार विरोध
एमपी में भर्ती का बड़ा मौका: 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 3000+ पदों पर भर्ती
कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ऑनलाइन ब्योरा होगा उपलब्ध
गुरुग्राम से बुलंदशहर-अलीगढ़ तक मनोज का अपहरण
US-Iran Ceasefire: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी
टैक्सी ड्राइवर की मौत, SI पर 50 हजार रुपये की मांग का आरोप, पुलिसकर्मी सस्पेंड
यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ट्रंप की चेतावनी के बाद अलर्ट: ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी
एमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी का कहर
महायुद्ध में सीजफायर: ईरान की 10 शर्तें सामने, क्या अमेरिका मानेगा ये बड़ी डील?