समाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत, 350.67 करोड़ का सरचार्ज माफ
भोपाल। मध्यप्रदेश में लागू समाधान योजना 2025-26 के पहले चरण में बड़ी सफलता मिली है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि योजना के तहत अब तक 852 करोड़ 76 लाख रुपये की मूल बकाया राशि जमा हुई है, जबकि 350 करोड़ 67 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है. योजना में 17 लाख 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ उठाया है. ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने 100 प्रतिशत तक सरचार्ज छूट का लाभ लिया. उन्होंने अपील की है कि तीन माह से अधिक बकाया रखने वाले शेष उपभोक्ता योजना के द्वितीय चरण में शामिल होकर एकमुश्त भुगतान करें और 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं. योजना का दूसरा चरण 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में मिला लाभ
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 5 लाख 27 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया. यहां 534 करोड़ 16 लाख रुपये की मूल राशि जमा हुई, जबकि 263 करोड़ 94 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 6 लाख 8 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया. यहां 174 करोड़ 94 लाख रुपये की मूल राशि जमा हुई और 62 करोड़ 11 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में 5 लाख 80 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया. इस क्षेत्र से 143 करोड़ 66 लाख रुपये की मूल राशि जमा हुई, जबकि 24 करोड़ 62 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया।
समाधान योजना 2025-26
उद्देश्य: 3 माह से अधिक अवधि के बकायादार उपभोक्ताओं को विलंब भुगतान सरचार्ज में छूट.
सिद्धांत: जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर अधिक लाभ पाएं.
द्वितीय और अंतिम चरण: 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026
छूट: एकमुश्त भुगतान पर 70 से 90% तक सरचार्ज माफी किश्तों में भुगतान पर 50 से 60% तक सरचार्ज की माफी
पंजीयन माध्यम: कंपनी ऐप, सीएससी, एमपी ऑनलाइन
घरेलू व कृषि उपभोक्ता: कुल बकाया का 10%
गैर-घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ता: कुल बकाया का 25%
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द