इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की 220 KM रैली, कृषि मंत्री के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी
Ambikapur News : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। आकांक्षा अंबिकापुर से बिलासपुर तक करीब 220 किलोमीटर लंबी रैली निकालने की तैयारी कर रही हैं, जिसके जरिए वह हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जाएंगी।
आकांक्षा टोप्पो का कहना है कि वह प्रदेश में धान खरीदी में कथित घोटाले और किसानों को केसीसी (KCC) लोन जारी करने में हुई गड़बड़ियों को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। इसके अलावा उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी याचिका दायर करने की बात कही है।
इस आंदोलन को लेकर आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने रैली और याचिका से जुड़ी पूरी योजना साझा की। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह आंदोलन जनहित से जुड़ा हुआ है।
आकांक्षा टोप्पो ने वीडियो में अपनी गिरफ्तारी की आशंका भी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है, तब भी रैली जारी रहेगी और आंदोलन नहीं रुकेगा।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर पहले भी विवादों में रही हैं। हाल ही में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब उनकी प्रस्तावित रैली और हाई कोर्ट याचिका को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार