छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा (Chhindwara) इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया (Imlikheda Industrial Area) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पाइप निर्माण फैक्ट्री (Pipe Factory) में अचानक आग (Fire) लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता घना काला धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिस कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था और राहत कार्य जारी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया। प्रारंभिक आकलन में फैक्ट्री को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित