मौनी अमावस्या पर हादसा, घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, पांच घायल
देवरिया। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर सरयू नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर और जोगापुर गांव के समीप घने कोहरे के कारण श्रद्धालुओं से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में जीप सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सलेमपुर से जीप में सवार होकर बरहज स्नान के लिए निकले थे। सुबह के समय दृश्यता कम होने और घना कोहरा होने के कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े। घायलों में लार थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी रामप्रवेश चौहान और उनकी पत्नी चुन्नी देवी, जबकि सलेमपुर के रंभा देवी, प्रभुनाथ और उनकी पत्नी गीता देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रभुनाथ और रंभा देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।
ईरान तनाव के बीच चीन की नई चाल: PoK के पास नई काउंटी बनाने पर भारत का कड़ा विरोध
लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात आज—कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
श्रीनगर में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: जाली दस्तावेजों से देशभर में फैलाया नेटवर्क, फंडिंग पैटर्न उजागर
एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, दोनों पैरों में लगी गोली के बाद गिरफ्तारी
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करें उद्योग, सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश
जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भव्य उद्घाटन