8.8 है साउथ की इस रोमांटिक फिल्म की IMDb रेटिंग, अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं आप
साउथ की एक फिल्म है। साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें कोई बहुत बड़ा सुपरस्टार नहीं था, न ही बड़े बजट की फिल्म थी, लेकिन कहानी जोरदार थी। यही कारण है कि इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग आज भी 8.8 है। आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।
फिल्म का नाम और कहानी
फिल्म का नाम ‘केयर ऑफ कंचारपालेम’ है। इस फिल्म में विशाखापत्तनम के एक छोटे से इलाके ‘कंचारपालेम’ की गलियों में बसी कहानी दिखाई गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक नहीं चार कहानियां हैं। जी हां, ये एक एंथोलॉजी है, जिसमें चार अलग-अलग उम्र और पड़ावों की प्रेम कहानियों को दिखाया गया है जैसे ‘लाइफ इन अ मेट्रो 2’ में दिखाया गया है।साउथ की क्राइम कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग 9.6, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीजये भी पढ़ें:ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.6
कहानियां
पहली कहानी एक स्कूल जाने वाले लड़के की है जिसे अपनी क्लासमेट से प्यार हो गया है। दूसरी कहानी एक स्थानीय कार्यकर्ता और एक मध्यमवर्गीय लड़की के बीच चल रही जद्दोजहद की। तीसरी कहानी एक शराब की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति और एक सेक्स वर्कर के बीच के लगाव की है। चौथी कहानी एक 49 साल के कुंवारे सरकारी कर्मचारी (राजू) और एक 42 साल की विधवा महिला (सलीमा) के बीच पनपते सम्मान और प्यार की है।
फिल्म की खास बात
इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें कंचरपालम के स्थानीय लोगों को कास्ट किया गया है। फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं दिखाया गया है, बल्कि ये दिखाया गया है कि कैसे एक समाज प्यार से ज्यादा 'लोक-लाज' को अहमियत देता है। फिल्म के अंत में जो 'ट्विस्ट' आता है, वह दर्शकों को दंग कर देता है।
चार राज्यों के चुनाव बने ‘चेहरों की जंग’, ममता, स्टालिन और हिमंता सरमा की प्रतिष्ठा दांव पर
विदेश सचिव विक्रम मिसरी की FBI चीफ काश पटेल से मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा
मध्यप्रदेश में बड़ा कांड: आबकारी विभाग के दफ्तर में 3 दिन तक जले दस्तावेज़
10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होंगे सीजी बोर्ड के नतीजे
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, OBC कोटा का पेच बना बड़ा विवाद
इजरायल के आगे पाकिस्तान झुका? रक्षा मंत्री ने ‘कैंसर’ वाली पोस्ट डिलीट की
वरुण नगर योजना में सस्ती जमीन का मौका, सिर्फ 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट