भीषण सर्दी और कोहरे की दोहरी मार, भोपाल रेल मंडल की 18 ट्रेनें लेट
भोपाल। भीषण सर्दी के साथ-साथ कोहरे की मार लोगों को झेलना पड़ रहा है. खराब मौसम और धुंध-कोहरे की वजह से ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है. इस महीने लगातार तीसरे दिन यही स्थिति रही. भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लो बिजिविलिटी के कारण यातायात प्रभावित
ठंड के साथ ही कोहरा बढ़ने के कारण लो बिजिविलिटी होने की वजह ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है. उत्तर भारत के कई जिलों के रेल सेक्शनों पर बिजिविलिटी कम है, इस वजह से लो विजिबिलिटी प्रोटोकॉल लागू किया गया है. इसके कारण ट्रेन की स्पीड को सीमित रखा जा रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन की रफ्तार धीमी हुई है।
भोपाल पहुंचने और गुजरने वाली ये ट्रेन हुईं लेट
भोपाल से गुजरने वाली या पहुंचने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इनमें अमरकंटक एक्सप्रेस (1.45 घंटे लेट), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (2.10 घंटे लेट), शताब्दी एक्सप्रेस (2.20 घंटे लेट), पंजाब मेल (3.30 घंटे लेट), गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (3.45 घंटे लेट), कुशीनगर एक्सप्रेस (4.15 घंटे लेट), दक्षिण एक्सप्रेस (4.35 घंटे लेट), अमृतसर एक्सप्रेस (4.35 घंटे लेट ), मालवा एक्सप्रेस (5 घंटे लेट), सीतापुर-एलटीटी एक्सप्रेस (5 घंटे लेट), कर्नाटका एक्सप्रेस (5.45 घंटे), भोपाल एक्सप्रेस (6.20 घंटे), तमिलनाडु एक्सप्रेस (6 घंटे लेट), कालका नगर-शिरडी एक्सप्रेस (6 घंटे लेट), एपी एक्सप्रेस (7.10 घंटे लेट), जीडी एक्सप्रेस (8 घंटे लेट) और केरल एक्सप्रेस (10.45 घंटे लेट) शामिल हैं।
रेलवे ने की यात्रियों से अपील
भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. रेल वन एप पर यात्री ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही रेलवे इंक्वारी नंबर 139 और ऑल इंडिया रेलवे हेल्पलाइन नंबर 1512 पर कॉल करके ट्रेन की स्थिति जान सकते हैं।
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
लोक निर्माण विभाग में बड़ा घोटाला, बिना काम करोड़ों का भुगतान
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए