छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार छेरछेरा आज: घर-घर पहुंचे नन्हे 'छेरछेरा टोली', मुख्यमंत्री से लेकर आम जनता तक मना रही है दान का महापर्व
Cherchera Tihar: छत्तीसगढ़ में आज पहला त्योहार छेरछेरा मनाया जा रहा है. सुबह-सुबह से बच्चे टोली बनाकर घर-घर पहुंच रहे हैं. आज के दिन इन बच्चों को महिलाएं धान और पैसे का दान करती हैं, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. CM विष्णु देव साय ने भी इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
छेरछेरा तिहार आज
छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत छेरछेरा तिहार के साथ होती है. यह पहला त्योहार है, जो हर साल पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. इस दिन बच्चे टोलियां बनाकर घर-घर छेरछेरा मांगने जाते हैं. नई फसल की कटाई और घर में भंडारण की खुशी में छेरछेरा मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं धान और पैसे करती हैं दान. यह दान शाकंभरी देवी को अर्पित किया जाता है, जिन्हें अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है. यह त्योहार छत्तीसगढ़ की समृद्धि, कृषि संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक सुंदर उदाहरण.
CM साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा तिहार की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा…. छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुन्न के तिहार छेरछेरा के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना. भगवान ले मोर प्रार्थना हे कि आप जम्मोझन के धान के कोठी भरे रहय.’
भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर लिखा- ‘छेरिक छेरा छेर मरकनीन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा.. जम्मो प्रदेशवासी मन ला छत्तीसगढ़ के लोकपरब छेरछेरा के गाड़ा गाड़ा बधई अउ सुभकामना. नवा फसल के खुसी म मनाए जाने वाला ए तिहार हा हमर समाज ला दान के परंपरा ले घलो जोड़ के राखे हावय. छत्तीसगढ़ महतारी के आसीरवाद ले आप सब्बो झन के कोरा धन-धान्य ले भरे रहय अउ जीवन मा सुख- समरीधी बने रहय, इही मंगल कामना हे.’
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा