खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ गीत ; इन गायकों की आवाज ने जीता दिल
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ आज रिलीज हो गया है। हालांकि, अभी मेकर्स ने सिर्फ गाने का ऑडियो जारी किया है। गाने का वीडियो वर्जन शाम को रिलीज किया जाएगा। इस गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अभी गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।
इन गायकों ने दी है आवाज
घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। जिसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बार गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बार गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इन चारों की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस उत्साहित हैं।
23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब दर्शक फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण