टोक्यो से पेरिस तक चमका सितारा, खेल रत्न की दौड़ में हार्दिक सिंह
देश के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुआ है. टोक्यो ओलंपिक 2021 और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली टीम में हार्दिक की भूमिका बेहद अहम रही थी. पिछले दो वर्षों में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयन समिति ने उनके नाम की सिफारिश की है.
पंजाब से निकला हॉकी का योद्धा
27 साल के हार्दिक सिंह पंजाब के खुसरोपुर गांव में पैदा हुए थे. हॉकी उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि विरासत है. उनके पिता वरिंदरप्रीत सिंह राय खुद हॉकी खिलाड़ी रहे हैं, जबकि दादा प्रीतम सिंह राय हॉकी कोच थे. हार्दिक ने दादा की कोचिंग में ही हॉकी की बुनियाद सीखी. उनके चाचा गुरमैल सिंह और जुगराज सिंह भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं. खास बात यह है कि गुरमैल सिंह 1980 मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.
मिडफील्ड में टीम का कंट्रोल
हार्दिक सिंह 2018 से भारतीय सीनियर टीम के लिए खेल रहे हैं. वह मिडफील्डर के रूप में टीम के खेल को संभालते हैं और डिफेंस व अटैक के बीच मजबूत कड़ी बनाते हैं. अब तक वह भारत के लिए 166 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं.ओलंपिक ब्रॉन्ज के अलावा हार्दिक 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में खेल चुके हैं. इसके साथ ही वह राजगीर में खेले गए एशिया कप 2025 में गोल्ड जीतने वाली टीम में शामिल थे. बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से वह टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं.
खेल रत्न पाने वाले चुनिंदा हॉकी खिलाड़ी
अगर हार्दिक सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया जाता है, तो वह इस अवॉर्ड को पाने वाले सातवें हॉकी खिलाड़ी होंगे. उनसे पहले धनराज पिल्लै, सरदार सिंह, रानी रामपाल, पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह को यह सम्मान मिल चुका है.
अर्जुन अवॉर्ड की भी हुई सिफारिश
खेल मंत्रालय की समिति ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए 24 खिलाड़ियों के नाम भी सुझाए हैं. इसमें तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), प्रणति नायक (जिमनास्टिक्स), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खो-खो), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), मेहुली घोष (शूटिंग), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती पाल (योगासन), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेमसियामी (हॉकी), मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी) जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग