एमपी एग्रो को और अधिक प्रभावी बनाएँ : मंत्री कुशवाह
भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि एमपी एग्रो राज्य शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के लिये कार्य करने वाली महत्वपूर्ण एजेन्सी है। उद्यानिकी विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के लिये एमपी एग्रो को नोडल एजेन्सी बनाया गया है। इसके काम को ओर अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। मंत्री कुशवाह सोमवार को पंचानन भवन में एमपी एग्रो स्टेट एग्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेश के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के माध्यम से कलस्टर विकसित करने की जिम्मेदारी भी एमपी एग्रो को दी गई है। कृषकों को उन्नत किस्म का बीज मुहैया कराया जाये। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला स्थित बाबई कृषि फार्म की आय वृद्धि के लिये गेहूं के साथ आलू व अन्य सब्जियों का उत्पादन को बढ़ाव दिया जाए।
अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अनुपम राजन ने कहा कि एमपी एग्रो परम्परागत प्रक्रिया के स्थान पर एग्रो विशेष एजेन्सियों की सेवाएँ लेकर बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करें। इससे प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा।
आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अरविंद दुबे ने कहाकि एमपी एग्रो को व्यवसाय वृद्धि के लिये नवीन प्रयोग किये जा रहे है। इसके बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे है। बैठक में 200वीं बैठक का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। बैठक में विभागीय अधिकारी एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"