पहली बार 50 ओवर मैच में कमाल, यशस्वी जायसवाल के भाई ने बनाया अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल भले ही अपनी बिगड़ी सेहत के चलते विजय हजारे ट्रॉफी से दूर चल रहे हों. मगर उनके बड़े भाई का धमाकेदार खेल यहां जारी है. साल 2025 के खत्म होते होते यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल ने 50 ओवर के मैच में भी अपना पहला अर्धशतक ठोक दिया है. इससे पहले 6 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में त्रिपुरा से खेलते हुए उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने T20 क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था |
तेजस्वी ने लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक जड़ा
तेजस्वी जायसवाल ने अपना लिस्ट ए करियर का पहला अर्धशतक राजस्थान के खिलाफ जड़ा. उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 50 ओवर वाले क्रिकेट में तेजस्वी ने अपना पहला पचासा तो जड़ा ही, उसके अलावा उन्होंने त्रिपुरा के लिए बेहतरीन साझेदारियां भी की |
तेजस्वी जायसवाल ने की कमाल की पार्टनरशिप
बाएं हाथ के बल्लेबाज तेजस्वी जायसवाल ने पहले यू बोस के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 98 रन जोड़े. फिर उसके बाद दूसरे विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप की. वो जब आउट हुए त्रिपुरा का स्कोर 25.2 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन था |
त्रिपुरा की पहले बल्लेबाजी, तेजस्वी का जोरदार आगाज
29 दिसंबर को खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में त्रिपुरा की टीम राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है. तेजस्वी जायसवाल ने उसके लिए ओपनिंग की और वो शुरुआत दिलाई, जिसकी उसे जरूरत थी. तेजस्वी ने अपनी इनिंग के दौरान मानव सुथर, अशोक शर्मा समेत राजस्थान के 5 गेंदबाजों का सामना किया |
तेजस्वी की दिलाई बेहतरीन शुरुआत को आगे श्रीदम पॉल ने भी बरकरार रखा. उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया, जिन्हें दूसरे छोर पर खड़े अपने जोड़ीदार का भी अच्छा साथ मिला | त्रिपुरा का विजय हजारे ट्रॉफी में ये तीसरा मैच है. इससे पहले खेले 2 मुकाबलों में से 1 उसने जीते हैं और 1 हारे हैं |
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव