शाहगंज जंगल में मिला 60 घंटे से लापता युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान; हत्या की आशंका गहराई
मंडीदीप। शहर के सतलापुर क्षेत्र से शुक्रवार देर रात से गायब नर्मदापुरम जिले के रहने वाले 34 वर्षीय विवेक शर्मा उर्फ अविनाश उर्फ काके के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सतलापुर पुलिस को अविनाश का शव सोमवार सुबह शाहगंज जंगल में संदिग्ध हालत पड़ा मिला है। शव पर सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवेक शर्मा शुक्रवार को मंडीदीप आए थे। यहां उन्होंने अपने दोस्त नीरज सेन के लोरका पिपलिया रोड स्थित खेत पर राहुल साहू सहित अन्य लोगों के साथ पार्टी की। नीरज सेन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे अविनाश अपनी हुंडई वेन्यू कार से अकेले होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के लिए रवाना हो गया था। इसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही उसका कोई पता चला। मंडीदीप से निकलने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। शनिवार शाम को फोन चालू हुआ तो परिजनों ने कॉल किया, लेकिन फोन एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि फोन रतापानी क्षेत्र में एक ढाबे के पास पड़ा मिला है।सतलापुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पूरा मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इस घटना में 4 से 5 लोगों की संलिप्तता है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाए हैं और जांच में जुटी हुई है। जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। शव को मंडीदीप लाकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा , जिसकी रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। परिजनों में मातम पसरा हुआ है और वे हत्या की आशंका जता रहे हैं।पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव