देश का नंबर वन बना भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट, ग्वालियर-जबलपुर ने भी बनाए उच्च स्थान
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट ने कमाल कर दिया है. पूरे देश में हवाई अड्डे को पहला स्थान मिला है. ये शहर के साथ-साथ पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है. राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक इस सर्वे में भोपाल को पहला स्थान मिला है. भोपाल के अलावा इस सर्वे में ग्वालियर और जबलपुर को भी स्थान मिला है |
कम ट्रैफिक वाली कैटेगरी में खजुराहो नंबर वन
राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वे में मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों ने धूम मचा दी है. 15 लाख पैसेंजर वाली श्रेणी में भोपाल ने बाजी मारी है और पहला स्थान प्राप्त किया है. हाल ही में राजा भोज एयरपोर्ट पर कई सारे बदलाव किए गए थे, जिनमें डिजी यात्रा से पैसेंजर एंट्री शामिल है. इसके अलावा ग्राउंड हैंडलिंग, चेक-इन सेवा और फ्लाइट स्क्रीन इंफोर्मेशन सर्विस को आसान बनाया गया है. कम ट्रैफिक वाली कैटेगरी में खजुराहो एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला है. भोपाल को 4.99 अंक मिले |
भोपाल एयरपोर्ट को कनेक्टिंग फ्लाइट से जोड़ा गया
भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे को पैसेंजर फ्रेंडली बनाया गया है. दिल्ली और मुंबई से विदेश की कनेक्टिंग फ्लाइट्स शुरू की गई हैं. इसके लिए भोपाल को पूरे अंक मिले हैं. इसके अलावा यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया है. इस में शॉपिंग फैसिलिटी, मनी एक्सचेंज, 24*7 पार्किंग, चेक-इन स्टाफ, वेटिंग एरिया फैसिलिटी को भी बढ़ाया गया है|
सर्वे में इंदौर शामिल नहीं
इस सर्वे में ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट को 6वां और जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को सातवां स्थान मिला है. देश भर के 58 शहरों के लिए हुए सर्वे में इंदौर को शामिल नहीं किया गया है |
फर्जी पासपोर्ट से पर्दाफाश: तुर्किये में छिपा था सलीम डोला
महाराष्ट्र दिवस पर CM फडणवीस का संदेश, भाषा विवाद पर सख्त रुख
सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का हमला, Narendra Modi पर साधा निशाना
अमेरिका में ईरान नीति पर घमासान, 60 दिन नियम को लेकर रक्षा मंत्री की दलील
कियारा से लेकर तमन्ना तक, रेड ड्रेस में दिखा ग्लैमरस जलवा
1-4 मई के बीच तेज बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा
मई में मिलेगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500 रुपए
“देखते ही देखते बड़ा हो गया…” पोते के लिए राकेश रोशन का भावुक पोस्ट
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान की नेवी-एयरफोर्स खत्म, ईरान ने दी कड़ी धमकी