कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स से की हाथापाई, सिविल अस्पताल में बवाल
जबलपुर के सिहोरा स्थित सिविल अस्पताल से कांग्रेस नेत्री पूर्व पार्षद सबा खान का नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जानकारी के अनुसार इस विवाद के पीछे का कारण डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना इंजेक्शन लगवाने को लेकर बताया जा रहा है |
नर्स ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
दरअसल, घटना गुरुवार की बताई जा रही है. अस्पताल प्रभारी और स्टाफ नर्स श्वेता नेगी ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में नर्स श्वेता नेगी ने बताया कि वह सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में पदस्थ हैं. घटना के बारे में नर्स ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक महिला, जिसने अपना नाम सबा बनो बताया और वहा ग्लूटाथायन नाम का इंजेक्शन लेकर उनके पास आई और उसे लगाने के लिए उन पर दबाव डालने लगी |
नर्स श्वेता ने जब महिला से उस इंजेक्शन की पर्ची (प्रस्क्रिप्शन) मांगा, तो महिला ने हाथ उठाते हुए नर्स का गला दबोच लिया और मारने का प्रयास करते हुए धक्का मार दिया. नर्स ने बताया कि डॉक्टर और अस्पताल प्रभारी डॉ. सुनील लटियार के निर्देश पर ही नर्स ने महिला से इंजेक्शन का प्रिस्क्रिप्शन मांगा था |
पूर्व पार्षद ने नर्स को दी गालियां
पुलिस शिकायत में यह भी बताया गया है कि महिला ने नर्स के साथ अभद्रता करते हुए गालियां दीं और अस्पताल के बाहर निकलने की धमकी भी दी. इस पूरे घटनाक्रम में नर्स श्वेता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हुई हैं. नर्स ने थाना प्रभारी को इस मामले में महिल सबा खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस पूरे मामले में जानकारी निकल कर सामने आई है कि अस्पताल में अभद्रता करने वाली महिला कांग्रेस की पूर्व पार्षद हैं और उनके पति अरशद खान वर्तमान में पार्षद पद पर बने हुए है |
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर
बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
तिलक लगाने पर विवाद बढ़ा, मुबारिक पर धमकी देने का आरोप
मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे पर सीएम यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में नियमों की अनदेखी, एनजीटी आदेश के बावजूद चल रहा था जलविहार
पंजाब विधानसभा सत्र में सियासी घमासान, श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, असम पुलिस नहीं कर सकेगी गिरफ्तारी
अपमान की मंशा न हो तो जाति से बुलाना अपराध नहीं: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला