मौसम विभाग की चेतावनी: CG में शीतलहर का कहर, इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीत लहर का असर जारी है, लेकिन रविवार से तापमान में उतार-चढ़ाव दिखने के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है. इससे रात की ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी.
छत्तीसगढ़ अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में लगातार शीतलहर का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है. रायपुर समेत कई जिलों शीतलहर चल रही है. जहां अंबिकापुर में 5 डिग्री से नीचे तापमान है, वहीं रायपुर में न्यूनतम 12 डिग्री तापमान है.
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर से प्रदेशभर में शीत लहर की स्थिति में कमी आने की संभावना जताई गई है. राजधानी में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया.
अंबिकापुर में 5.3 डिग्री पहुंचा पारा
रात के समय ठंड का असर साफ महसूस हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम 5.3 डिग्री अंबिकापुर में रहा. बिलासपुर, जशपुर, पेण्ड्रारोड और सरगुजा संभाग के ऊपरी इलाकों में सुबह और रात की सर्दी बढ़ी हुई है.
रायपुर का मौसम
आज रायपुर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है.
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान