घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
MP News: मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का 79वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. राजधानी भोपाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए. कार्यक्रम में सीएम ने जवानों की सलामी लेकर उनका मनोबल बढ़ाया है. इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में कई संदेश भी दिए.
सिंहस्थ के लिए होगी 5 हजार होम गार्ड्स की भर्ती
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होम गार्ड्स के 79वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी. बैगा, सहरिया और भारिया की विशेष बटालियन बनाई जाएगी.
उन्होंने मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि हर साल यह पुरस्कार जवानों को दिया जाएगा और 10 टीम को 51-51 हजार रुपए का सम्मान दिया जाएगा. सीएम ने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर देवालय में होमगार्ड जवानों को प्रथमिकता दी जाएगी और सरकार होमगार्ड के जवानों को स्थाई आवास उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. साथ ही उन्होंने दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने की घोषणा भी की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स की भूमिका को नमन है. होमगार्ड न पुलिस से कम हैं और न पुलिस से अलग हैं. जहां जरूरत पड़ती है, वहां होमगार्ड हमेशा मौजूद रहते हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान होमगार्ड्स ने जलदूतों की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले साल होमगार्ड्स ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है.
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल का रहता है योगदान
होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल राज्य में आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटनाओं में सहायता और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं. स्थापना दिवस का उद्देश्य उनके साहस, सेवा भावना और समर्पण को सम्मान देना है.
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा