कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई. वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला है. अधिकारियों ने बताया कि मृत शावक मादा चीता वीरा की संतान था, जिसे उसके दूसरे शावक के साथ एक दिन पहले ही जंगल में छोड़ा गया था |
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चीता वीरा और उसके दोनों शावकों को औपचारिक रूप से जंगली क्षेत्र में छोड़ा था. यह कदम कूनो में चीतों के पुनर्वास और प्राकृतिक वातावरण में उनकी स्वतंत्र गतिविधि को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया था. हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों बाद एक शावक अपनी मां और भाई से अलग हो गया. विभाग को रात में उसके सिग्नल कमजोर मिले, जिसके बाद सुबह उसकी खोज शुरू हुई और दोपहर में वह मृत पाया गया |
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक शावक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि संभव नहीं है. शुरुआती अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि शावक शायद अनजाने में अपनी मां से दूर भटक गया और किसी प्राकृतिक कारण या संभावित खतरनाक परिस्थिति का शिकार हो सकता है. विभाग ने स्पष्ट किया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है |
अधिकारियों ने यह भी बताया कि मादा चीता वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और निरंतर निगरानी में हैं. दोनों के स्वास्थ्य को लेकर कोई खतरा नहीं बताया गया है. विभाग की टीमें लगातार उनके मूवमेंट, खान-पान और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं |
कूनो नेशनल पार्क में कितने हैं चीते?
शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या घटकर 28 रह गई है. इनमें 8 वयस्क चीते—5 मादा और 3 नर हैं और 20 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं. वन विभाग का कहना है कि कूनो में मौजूद सभी जीवित चीतों का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य और संतोषजनक है. अधिकारियों का कहना है कि हालिया घटना चिंता का विषय जरूर है, लेकिन बड़े पैमाने पर देखा जाए तो कूनो में चीतों का प्रजनन और उनका प्राकृतिक अनुकूलन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि शावकों का अपनी मां से कभी-कभी अलग हो जाना जंगली व्यवहार का हिस्सा होता है, हालांकि ऐसे मामलों में नियंत्रण और सुरक्षा की चुनौती बढ़ जाती है |
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति