भोपाल एयरपोर्ट पर 'इंडिगो का संकट': पुणे-मुंबई की उड़ानें ठप! MP में 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान, तुरंत चेक करें अपनी बुकिंग
Indigo Crisis Bhopal: देश में चल रहे इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के संकट का असर राजधानी भोपाल में भी बड़े लेवल पर देखने को मिल रहा है. राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. आज भोपाल से पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है. वहीं भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द हो गई है. हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट देरी से चल रही है, जबकि इंडिगो की रायपुर और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स समय पर हैं.
मध्य प्रदेश में अब तक 150 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल
भोपाल- इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में अब तक 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. इस संकट का सबसे ज्यादा असर भी इंदौर में ही देखने को मिला है. यहां करीब 100 उड़ानें कैंसिल हुई हैं. शुक्रवार को भोपाल से 18 और जबलपुर से 5 उड़ानें रद्द रहीं. कई यात्री दो दिन से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. इंडिगो एयरलाइंस क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है. वहीं दूसरी एयरलाइंस ने किराया तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु