सुसाइड केस : महिला कांस्टेबल ने क्यों उठाया ये कदम? जानें DRP लाइन की घटना से जुड़ी हर जानकारी
Inodre News: इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना देर रात की है, जब घर में अकेली मौजूद प्रिया यादव ने यह कदम उठाया. सूचना मिलते ही अफसर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल शव को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पति के निधन के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि यह घटना शुभम नगर क्षेत्र की है. प्रिया यादव डीआरपी लाइन में पदस्थ थीं. जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद से ही प्रिया मानसिक तनाव से गुजर रही थीं. पति के मौत के बाद प्रिया को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों ने प्रिया को आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया. अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों और करीबियों से बातचीत की जाएगी, ताकि प्रिया की मानसिक स्थिति और हालिया परिस्थितियों के बारे में बेहतर जानकारी मिल सके.
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर
बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
तिलक लगाने पर विवाद बढ़ा, मुबारिक पर धमकी देने का आरोप
मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे पर सीएम यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में नियमों की अनदेखी, एनजीटी आदेश के बावजूद चल रहा था जलविहार
पंजाब विधानसभा सत्र में सियासी घमासान, श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित