SIR अभियान पर फोकस बढ़ाने के लिए CM योगी ने विधायकों-सांसदों को दिए सख्त निर्देश
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी, जिलाध्यक्षों, नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रमुखों को साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि वे शादी-बारात सहित हर निजी और सामाजिक काम अगले 7-8 दिन के लिए पूरी तरह स्थगित कर दें और सिर्फ SIR के अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं |
बुधवार शाम अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे प्रदेश के भाजपापदाधिकारियों से संवाद करते हुए सीएम योगी ने कड़ा संदेश दिया, “अब कोई बहाना नहीं चलेगा. एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए का नाम उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. अगले 7-8 दिन तक आप सब हर दूसरा काम छोड़ दें और SIR अभियान को धरातल पर उतारें.”
दोनों डिप्टी सीएम को भी सौंपी जिम्मेदारी |
सीएम ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों – केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक – को उनके प्रभार वाले 25-25 जिलों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है. इन जिलों में घुसपैठियों की पहचान और मतदाता सूची से नाम कटवाने की प्रक्रिया पर दोनों डिप्टी सीएम खुद नजर रखेंगे. योगी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी अब पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर घर-घर, झुग्गी-झोपड़ी और संदिग्ध स्थानों पर जाकर दस्तावेजों की जांच करे. जो लोग वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाएँ, उनकी सूची तुरंत प्रशासन को सौंपी जाए |
दी सख्त चेतावनी
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जिस जिले में एक भी अवैध घुसपैठिए का नाम वोटर लिस्ट में रहेगा, उस जिले के संगठन और प्रशासन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.” इस बैठक में प्रदेश भर के सांसद, विधायक, एमएलसी, सभी जिलाध्यक्ष, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत हजारों पदाधिकारी जुड़े थे. बैठक के बाद कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत टीमें गठित कर अभियान शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं. भाजपा सूत्रों का कहना है कि यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा और इसके बाद पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी |
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर
बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
तिलक लगाने पर विवाद बढ़ा, मुबारिक पर धमकी देने का आरोप
मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे पर सीएम यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में नियमों की अनदेखी, एनजीटी आदेश के बावजूद चल रहा था जलविहार
पंजाब विधानसभा सत्र में सियासी घमासान, श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित