बीजापुर में बड़ा बदलाव , जिस कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पैर रखना मुश्किल था, वहां बनेगी सड़क... जानें सुरक्षा के लिहाज से क्यों है खास?
Bijapur: बस्तरवासियों के लिए खुशखबरी है. जहां धूर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक अब लोगों की पहुंच आसान होगी. छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी की कुल लंबाई लगभग साठ किलोमीटर है. पीडब्ल्यूडी वहां तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने जा रही है.
5 करोड़ की लागत से कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक बनेगी सड़क
लगभग चार किलोमीटर सड़क बनाने में पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है. जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा. इस सड़क का निर्माण इसलिए भी किया जा रहा है कि क्योंकि केंद्र सरकार इस पहाड़ी पर देश का दूसरा जंगल वारफेयर कॉलेज खोलने जा रही है. दरअसल करेंगुट्टा पहाड़ी रणनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है.
बताते हैं कि लगभग 900 मीटर ऊंची इस दुर्गम पहाड़ी में ऐसी कई गुफाएँ हैं, जिन्हें नक्सली लंबे समय से अपने कैंप और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. इसे नक्सलियों की राजधानी तक कहा जाता था. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां चलाए गए ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. गलगम से कर्रेगुट्टा को जोड़ेंगे. पीडब्ल्यूडी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के गलगम से यह सड़क शुरू होगी. जो कर्रेगुट्टा की पहाड़ी तक जाएगी.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"