चक्रवाती तूफान दितवाह का दस्तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र के तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
हैदराबाद : चक्रवाती तूफान दितवाह आज सुबह दस्तक देने वाला है. इसका सबसे अधिक असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों पर पड़नेवाला है. तूफान के मद्देनजर सरकार की ओर से राहत-बचाव को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. सरकार इसकी निगरानी कर रही है. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक स्टॉर्म दितवाह सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इससे उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. तूफान के श्रीलंका से बढ़कर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर अग्रसर होकर आज सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुँचने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि साइक्लोन आज आधी रात, कल सुबह और शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से 25 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बीच अंदर आ जाएगा. कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसमें कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और पुडुचेरी-कराईकल इलाकों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट समेत दूसरे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि वेल्लोर, धर्मपुरी, डिंडीगुल और थेनी के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को घर के अंदर रहने, तटीय इलाकों से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे प्रभावित तटों के पास समुद्र में न जाएं. इस बीच श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि चेतक हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह से प्रभावित लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया.
चेन्नई में दिखने लगा चक्रवाती तूफान दितवाह का असर
तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवाती तूफान दितवाह का असर दिखने लगा है. राजधानी में तेज हवाएं और समुद्र में अशांत हालात देखे गए. मरीना बीच के पास की ये तस्वीरें हैं. मौसम विभाग के अनुसार तूफान आज तट से टकराएगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"