Ladli Behna Yojana: लाभार्थियों के खाते में जल्द आएगी 1500 रुपये की किस्त और 5000 का इंसेंटिव
मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना है. पहले राज्य की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि जारी की जाती थी, जिसे बढ़ाकर नवंबर में 1500 रुपये कर दिया गया. अब सरकार प्रदेश की महिलाओं को एक और सौगात देने जा रही है. जल्द सरकार लाडली बहनों के लिए इंसेंटिव भी जारी करेगी |
किन्हें मिलेगी इंसेंटिव राशि?
एमपी सरकार लाडली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हर महीने किस्त जारी करती है. लाडली बहनें जो उद्योगों में कार्यरत हैं, उनका उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इंटेसिव दिया जाएगा. इसे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी |
कब मिलेगी इंसेंटिव की राशि?
लाडली बहना योजना की सीएम मोहन यादव ने सिवनी में 30वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि लाड़ली बहनों को अब तक 45,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है. इसके साथ ही जो बहनें कारखानों में काम करेंगी, उन्हें 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी राज्य सरकार ने फैसला किया है. इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इंसेंटिव राशि कब जारी की जाएगी. इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है. ये राशि दिसंबर में जारी होगी या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. इस राशि को प्राप्त करने के लिए लाडली बहनों को अपडेट का इंतजार करना होगा |
कब जारी होगी लाडली बहना की 31वीं किस्त?
राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में नवंबर महीने से 1500 रुपये प्रतिमाह की किस्त जारी की जाने लगी है. योजना की 30वीं किस्त 12 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. योजना की 31वीं किस्त कब जारी की जाएगी, अब तक इस बारे में अपडेट नहीं है. वैसे हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्त जारी की जाती है. फिलहाल, इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है |
योजना की राशि 3000 रुपये तक की जाएगी
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को लाडली बहना योजना की घोषणा की थी, इसे 5 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया. जब योजना शुरू हुई तब हर महीने 1000 रुपये हर महीने दिए जाते थे. जिसे नवंबर 2023 को 1250 रुपये प्रति माह कर दिया. इसे नवंबर 2025 में बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया. लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपये करने की योजना है |
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"