दिल्ली बम धमाके के बाद हड़कंप मचाने वाली अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हमूद सिद्दीकी के महू स्थित चार मंजिला मकान पर कार्रवाई की तलवार लटका दी
इंदौर महू। दिल्ली बम धमाके के बाद हड़कंप मचाने वाली अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और ट्रस्ट प्रमुख जवाद सिद्दीकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महू छावनी परिषद ने जवाद और उसके भाई हमूद सिद्दीकी के महू स्थित चार मंजिला मकान पर कार्रवाई की तलवार लटका दी है। यह घर पत्ती बाजार स्थित कायस्थ मोहल्ला में है और कैंट बोर्ड ने इसे अनधिकृत निर्माण घोषित कर दिया है। बोर्ड ने धमाके से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच के बाद मकान पर बड़ा नोटिस चस्पा करते हुए तीन दिन में कब्जाधारी को खुद निर्माण हटाने का आदेश थमा दिया है। अल्टीमेटम साफ है निर्माण खुद गिराओ, वरना कैंट बोर्ड गिराएगा और खर्च भी तुमसे ही वसूल करेगा।छावनी क्षेत्र में इस तरह की कड़ी कार्रवाई बेहद कम देखने को मिलती है, लेकिन दिल्ली धमाके की कड़ियों ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

बता दें कि दिल्ली में हुए विस्फोट का मुख्य आरोपित उमर नबी, सीधे अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसियों ने जब यूनिवर्सिटी की परतें खोलीं तो कई चौंकाने वाली जानकारियाँ बाहर आईं—जिनमें यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ गंभीर अनियमितताएँ, विवादित गतिविधियाँ और संदिग्ध संपर्क भी शामिल हैं।इसी सिलसिले में यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद सिद्दीकी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, उसका भाई हमूद सिद्दीकी भी कानून के शिकंजे में आ चुका है।
25 साल पुराना बड़ा धोखाधड़ी केस
दोनों भाइयों का यह चार मंजिला मकान उनके पिता हम्माद अहमद सिद्दीकी के नाम पर है, जो महू के शहर काज़ी रह चुके हैं। अब प्रशासन मकान को भी जांच के दायरे में लेकर आगे की कार्रवाई में कोई नरमी नहीं बरत रहा।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल