शिक्षक सहायता कोष को बढ़ाने का होगा प्रयास : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। संकट के दौरान शिक्षकों को समय पर हर संभव मदद दी जायेगी। मंत्री सिंह बुधवार को मंत्रालय में शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2026 में शिक्षक दिवस पर प्रत्येक जिले से 2 शिक्षकों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिये सम्मानित किया जायेगा। इससे प्रदेश के प्रत्येक जिले को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से जिला स्तर पर भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रतिष्ठान की हर 3 माह में बैठक हो यह सुनिश्चित किया जाये। शिक्षकों को संकट के समय आर्थिक सहायता समय पर मिले, इसके लिये राज्य, संभाग और जिला 3 स्तर पर कमेटियाँ होंगी।
शिक्षक सदन पर हुई चर्चा
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 18 शिक्षक सदन संचालित हो रहे हैं। इन शिक्षक सदनों का जरूरत के हिसाब से संधारण किया जायेगा। भोपाल स्थित शिक्षक सदन भवन पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये व्यय कर वहाँ केंटीन समेत आधुनिक रूप से व्यवस्थित किया जायेगा।
लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की होगी नियमित समीक्षा
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों के अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जायेगी। प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द कैसे मदद हो, इसका संतोषजनक रास्ता निकाला जायेगा। बैठक में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र डी.एस. कुशवाहा एवं शिक्षक संघों के प्रतिनिधि डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर, दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, महेन्द्र सिंह रघुवंशी और सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल