बिजली बिल हाफ योजना: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'सरकार लोगों को ठगने लगी
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली बिल को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की है. सीएम साय ने ऐलान किया है कि 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ होगा. वहीं इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. अब इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
सरकार भी लोगों को ठगने लगी – भूपेश बघेल
बिजली बिल हाफ घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऊंट के मुंह में जीरा है. सरकार भी लोगों को ठगने लगी है. बिजली बिल का रेट तीन बार सरकार बढ़ा चुकी है. आम जनता को लाभ नहीं होगा.
100 यूनिट की जगह 200 यूनिट तक हाफ होगा बिजली बिल
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 100 यूनिट तक आने पर लोगों को बिजली का बिल हाफ देना पड़ता था. लेकिन अब मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ देना होगा. छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को इसका फायदा एक दिसंबर से मिलेगा. इस योजना से 45 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 42 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा.
विभाग पर पड़ेगा अतिरिक्त सब्सिडी का भार
हाफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को इसका फायदा होगा. लेकिन इसके साथ ही विभाग पर अतिरिक्त सब्सिडी का भार पड़ेगा. सीएम साय के इस ऐलाने के बाद गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को इसका फायदा मिलेगी.
जो वसूली में लगे हैं, इनके ऊपर छापे पड़ने चाहिए
वहीं आज प्रदेश भर में ACB और EOW की टीम ने पटवारी से RI बनने के मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर छापेमार कार्रवाई की है. इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि वसूली पर लगे हुए हैं. इनके ऊपर छापे पड़ने चाहिए. रोज हत्याएं हो रही है बलात्कार हो रहे हैं. आईजी वसूली में लगा हुआ है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल