गाँव में ही खुला नया धान उपार्जन केंद्र, किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह — पारदर्शी नीति से मिल रही बड़ी राहत
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी धान खरीदी नीति इस वर्ष किसानों के लिए किसी बड़ी राहत से कम साबित नहीं हो रही है। जिले में सुचारू रूप से चल रही खरीदी व्यवस्था के बीच नवीन धान उपार्जन केंद्र पदमी में आज किसानों का उत्साह देखने लायक रहा। केंद्र पर 9 किसानों ने कुल 560 क्विंटल धान की बिक्री की, जिससे उनका जोश और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।
धान बेचने पहुंचे किसान मोहन सिंहा ने बताया कि आज उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गाँव में ही नया उपार्जन केंद्र खुलने से हमें बहुत सुविधा हो गई है। पहले 5–7 किलोमीटर दूर पदुमसारा जाना पड़ता था, जिससे समय, मेहनत और वाहन खर्च बढ़ जाता था। अब यह परेशानी खत्म हो गई है।
किसानों ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष व्यवस्था पहले से अधिक सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी है। केंद्र पर मिल रही बेहतर सुविधाएँ, त्वरित प्रक्रियाएँ और सहयोगपूर्ण वातावरण किसानों को बड़ी राहत दे रहा है। नवीन उपार्जन केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण अंचल के किसानों को न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ मिल रहा है।
धान खरीदी के शुरुआती दिनों में ही बढ़ती किसान संख्या साफ दर्शाती है कि शासन की यह पहल कृषक वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
IPL 2026 में RCB को झटका, सॉल्ट के बाहर होने की आशंका
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल