बिलासपुर को मिली 329 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किए 47 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले के लिए बिलासपुर विकास कार्य 2025 की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपए से 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से 5 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही 11 लाख रुपए की लागत से तैयार राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया। स्मार्ट सिटी के तहत 6 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से बने वंदे मातरम उद्यान, ड्यूल पाइपिंग अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 में 30 लाख से अधिक की लागत से इंटरलॉकिंग पोर्च, रिटर्निंग वॉल और फेंसिंग का लोकार्पण भी किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में, महमंद में 50 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक शाला लालखदान के नए भवन में अतिरिक्त कक्षा का लोकार्पण किया गया। सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास तथा टिकरी और चिल्हाटी में महतारी सदन निर्माण का शुभारंभ किया गया।
सड़क और पुल-पुलिया निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया। इसमें सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद मार्ग उन्नयन, नेहरू चौक–दर्रीघाट मार्ग, कोनी–मोपका बायपास, करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग और विभिन्न ग्रामीण सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही खारंग, बहतराई, पेंडारी सहित कई जलाशयों के उन्नयन और नहर लाइनिंग कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं
क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी