वापसी की आहट! MI की निगाह उस खिलाड़ी पर जिसने टीम को बनाया था चैंपियन
नई दिल्ली: IPL 2026 सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड को मजबूती देने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इस सीजन के लिए होने वाली नीलामी में तो अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ट्रे़डिंग विंडो में हलचल काफी तेज हो गई है. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा-सैम करन के ट्रेड पर तो सबकी नजरें हैं ही. मगर इनके अलावा भी कुछ अन्य खिलाड़ियों की अदला-बदली की कोशिशें जारी है. इसमें 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है. पिछले 5 सीजन से खिताब जीतने में नाकाम रही मुंबई अब उस खिलाड़ी को फिर से टीम में लाना चाहती है, जिसने उसे पिछला खिताब जिताने में मदद की थी.
राहुल चाहर की हो पाएगी वापसी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए अपने स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती देने की तैयारी कर रही है और इसके लिए फ्रेंचाइजी ने अपने दो पुराने लेग स्पिनर्स पर नजरें गढ़ाई हैं, जो फिलहाल अलग-अलग टीम का हिस्सा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से एक हैं राहुल चाहर, जो फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं लेकिन पिछले IPL सीजन में सिर्फ एक मैच ही खेल सके थे.हालांकि, मुंबई ने अभी तक इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद से चर्चा शुरू नहीं की है लेकिन वो अपने इस पुराने खिलाड़ी को वापस लेकर आने के लिए उत्सुक है.
राहुल चाहर उस मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, जिसने आखिरी बार 2020 में IPL का खिताब जीता था. इसके बाद से ही चाहर पंजाब किंग्स और SRH का सफर तय कर चुके हैं. मगर मुंबई के लिए ये डील इतनी आसान भी नहीं होगी क्योंकि टीम इस डील में अपना कोई खिलाड़ी देने के बजाए पैसा देना चाहती है लेकिन राहुल चाहर की कीमत 3.2 करोड़ है और फिलहाल इतनी बड़ी रकम जुटाना टीम के लिए आसान नजर नहीं आ रहा.
दूसरे विकल्प पर भी MI की नजर
अब अगर राहुल चाहर को लेकर किसी भी वजह से बात नहीं बनती है तो मुंबई अपने एक और पूर्व स्पिनर की वापसी के लिए कोशिश करती हुई दिख सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड में शामिल लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को फिर से मुंबई इंडियंस अपना हिस्सा बनाना चाहती है. मयंक के लिए भी मुंबई कैश डील ही करना चाहती है और इसके लिए वो जल्द ही KKR के सामने अपना प्रस्ताव पेश कर सकती है. कीमत के हिसाब से मुंबई के लिए ये डील ज्यादा आसान होगी क्योंकि कोलकाता ने मयंक को सिर्फ 30 लाख में खरीदा था. मयंक ने 2018 में MI के लिए ही IPL डेब्यू किया था.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल